दिल्ली में मौसम का सबसे सर्द दिन, पारा दो डिग्री तक पहुँचा

[email protected] । Jan 12 2017 12:40PM

राष्ट्रीय राजधानी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किये जाने के बाद दिल्ली वासियों को आज मौसम के सबसे सर्द दिन का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय राजधानी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किये जाने के बाद दिल्ली वासियों को आज मौसम के सबसे सर्द दिन का सामना करना पड़ा। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सर्द हवा चलने के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही सुबह कम दृश्यता के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुयीं। हालांकि, विमान सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘26 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, आठ के समय में परिवर्तन किया गया है और सात को रद्द कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह दृश्यता 800 मीटर जबकि पालम में 500 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

अन्य मौसम केन्द्रों में पालम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.7 और 4.4 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.4 और 4.9 जबकि रिज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 54 और 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने और सुबह के दौरान हल्का मध्यम कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने बताया, ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और तीन डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।’’ सफदरजंग में बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.2 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़