दिल्ली: सुबह की सैर पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 7 2024 11:17AM
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्तनों का व्यवसाय करने वाले जैन ‘यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ से सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे कि तभी फर्श बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं।
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक व्यापारी की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को कई गोलियां मारी गईं। उसने बताया कि जैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्तनों का व्यवसाय करने वाले जैन ‘यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ से सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे कि तभी फर्श बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हो गये। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़