दिल्ली ने सुबह सुबह ओढ़ ली घने कोहरे की चादर, ठंड बढ़ी

Delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी। आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: रावत सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, पति की पैतृक संपत्ति में सह-स्वामित्व देने वाला अध्यादेश लाई

भारत मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब ‘अत्यधिक घना’कोहरा होता है। घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच होती है। इसी तरह 201 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़