दिल्ली चुनाव: पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी और महाबल मिश्रा के बेटे AAP में शामिल

delhi-election-son-of-former-mla-ram-singh-netaji-and-mahabal-mishra-join-aap
[email protected] । Jan 13 2020 5:28PM

नेताजी ने कहा कि वह आप सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए है और इस वजह से कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। वह दो बार बदरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वह एक बार बसपा के टिकट पर और दूसरी बार निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी तथा तीन अन्य लोग सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा भी आप में शामिल हो गये। वह पालम विधानसभा सीट से चुनाव हार गये थे। बवाना विधानसभा के रोहिणी वार्ड से पार्षद तथा सामाजिक कार्यकर्ता जय भगवान उपकारजी तथा गांधीनगर क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता नवीन दीपू चौधरी भी आप में शामिल हो गये जो कांग्रेस में थे। 

नेताजी ने कहा कि वह आप सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए है और इस वजह से कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। वह दो बार बदरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वह एक बार बसपा के टिकट पर और दूसरी बार निर्दलीय चुनाव जीते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों और दिल्ली सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर लोग हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत है।’’ दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़