दिल्ली चुनाव: ये रहें ज्यादा और कम अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी

delhi-elections-here-are-the-candidates-who-won-by-more-and-less-margin
[email protected] । Feb 12 2020 8:11AM

ओखला सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 71,827 मतों से हराया है। इसी सीट के अंतर्गत शाहीन बाग का इलाका आता है जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के चलते चुनाव में मुख्य मुद्दा बना था। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया पटपड़गंज से महज 3,207 मतों से जीत दर्ज कर सके।

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों के मुताबिक बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी संजीव झा ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के शैलेंद्र कुमार को करीब 88,158 मतों के भारी अंतर से हराया। वहीं बिजवासन से आप के ही प्रत्याशी भूपिंदर सिंह जून को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से सबसे कम महज 753 मतों से जीत मिली है।

ओखला सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 71,827 मतों से हराया है। इसी सीट के अंतर्गत शाहीन बाग का इलाका आता है जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के चलते चुनाव में मुख्य मुद्दा बना था। उप मुख्यमंत्री और आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से महज 3,207 मतों से जीत दर्ज कर सके। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ने भाजपा की राजनीतिक शैली को नकारा: पृथ्वीराज चव्हाण

मटिया महल और सीमापुरी से आप प्रत्याशी शोएब इकबाल और राजेंद्र पाल गौतम ने करीब 50,000 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशियों को मात दी।  भाजपा के अजय महावर एकमात्र भाजपा प्रत्याशी रहे जिन्हें घोण्डा सीट से करीब 20,000 मतों के अंतर से जीत मिली। लक्ष्मी नगर से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा ने आप उम्मीदवार नितिन त्यागी को 880 मतों से हराया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़