अब मनमानी कीमत नहीं वसूल पाएंगे एंबुलेंस चालक, दिल्ली सरकार ने तय किए दाम

Delhi govt caps maximum prices that private ambulance services can charge
निधि अविनाश । May 6 2021 7:23PM

दिल्ली सरकार ने अधिकतम कीमतें तय की हैं जो निजी एम्बुलेंस सेवाएं ले सकती हैं। केजरीवाल ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी एम्बुलेंस सेवाओं के लिए अधिकतम कीमतें तय की हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि दिल्ली में निजी एम्बुलेंस सेवाएं ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। इसी को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने अधिकतम कीमतें तय की हैं जो निजी एम्बुलेंस सेवाएं ले सकती हैं। केजरीवाल ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश, निजी अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन संयंत्र लगाएं महाराष्ट्र

 प्राइवेट रोगी परिवहन एम्बुलेंस, बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की अधिकतम कीमतें दिल्ली में कुछ इस तरह रहेगी:

दिल्ली में गुरुवार को 335 मौतें और 19,133 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए है। दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शहर का कुल केस 12,73,035 हो गया है और मृत्यु दर 18,398 हो गई है। पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है कि नए मामलों की संख्या 20,000 से नीचे है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़