केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल से घटाया वैट, 8 रुपए कम हुए दाम, आधी रात से लागू होंगी नई दरें

Arvind Kejriwal

देश में पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतें यथास्थित बनी हुई हैं वरना हाल ऐसा हो गया था कि आंख खुलते ही तेल की कीमत बढ़ जाती थी। 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था। इसी बीच केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया था और राज्यों से भी अपील की थी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल से वैट को कम कर दिया है। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत तकरीबन 8 रुपए तक कम हो सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल कैबिनेट ने पेट्रोल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया है। ऐसे में आज आधी रात से नई दरें लागू होंगी। जिसके बाद कीमत 95.97 रुपए के आस-पास हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय कीमतें होंगी कम, तभी घटेंगे पेट्रोल, डीजल के दाम 

देश में पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतें यथास्थित बनी हुई हैं वरना हाल ऐसा हो गया था कि आंख खुलते ही तेल की कीमतों में इजाफा हो जाता था। 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था और नवंबर के शुरुआती 2-3 दिनों तक यह तेजी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से तेल आम आदमियों की पहुंच से दूर होता जा रहा था। 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी, देखिए आपके शहर में क्या हैं तेल की कीमतें

केंद्र सरकार ने कम किया था एक्साइज ड्यूटी

ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने 3 नवंबर को तेल पर से एक्साइज ड्यूटी कम किया और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से वैट कम करने की अपील की। जिसके बाद कई सारें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने वैट कम कर दिया था लेकिन दिल्ली सरकार ने वैट नहीं घटाया था। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट कम कर दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़