न्यायमूर्ति संगीता का पद से इस्तीफा, दिल्ली SCDRC का अध्यक्ष पद संभालेंगी

Justice Sangita Dhingra Sehgal

कानून एवं न्याय मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति सहगल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से त्याग पत्र दे दिया है।

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल को दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निबटान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उन्होंने न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह शीघ्र ही नया पदभार ग्रहण करेंगी। न्यायमूर्ति सहगल इसी वर्ष जून में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की सेवानिवृत्त होने की आयु 62 साल है। कानून एवं न्याय मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति सहगल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से त्याग पत्र दे दिया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट की सभी पीठ शुक्रवार से वीडियो कॉफ्रेन्सिग के जरिए करेंगी सुनवाई 

दिल्ली सरकार द्वारा 28 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति सहगल की नियुक्त पांच साल अथवा 67 वर्ष की आयु होने, इनमें से जो भी पहले हो, तक के लिये है। न्यायमूर्ति सहगल को उच्च न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश को मिलने वाला वेतन, भत्ते ओर दूसरी सुविधायें मिलेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़