सामान्य जल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है दिल्ली जल बोर्ड: राघव चड्ढा

Raghav Chadha

मैंने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जो दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्व दिल्ली के प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि बोर्ड दिल्ली में सामान्य जल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। राजधानी में यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। चड्ढा ने सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया जहां अमोनिया का स्तर बढ़ने से पानी का उत्पादन कम हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जो दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्व दिल्ली के प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़