टिक टॉक वीडियो ने ‘बर्थडे ब्वॉय’ को पहुंचाया जेल

delhi-man-celebrates-birthday-by-firing-gun-in-the-air
[email protected] । Aug 13 2019 9:22AM

पुलिस उपायुक्त (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि वीडियो में फैजान अपने हाथ में बंदूक से हवा में गोली चलाते दिख रहा है। इस वीडियो को पहले टिकटॉक पर अपलोड किया गया जो बाद में सोशल मीडिया के अन्य मंचों पर भी वायरल हो गया।

नयी दिल्ली। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की सनक ने 32 साल के एक शख्स को जेल पहुंचा दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अपना जन्मदिन मनाने के लिए हवा में गोली चलाने का उसका टिकटॉक वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब पुलिस को इस वीडियो के बारे में सूचना मिली और गहन जांच-पड़ताल के बाद यह पाया गया कि यह घटना दिल्ली के चांदनी महल इलाके के सुइवालान में शनिवार की शाम हुई जब फैजान अपना 32वां जन्मदिन मना रहा था।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने विक्रम साराभाई को दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत को बड़ी ताकत बनाने में मदद की

पुलिस उपायुक्त (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि वीडियो में फैजान अपने हाथ में बंदूक से हवा में गोली चलाते दिख रहा है। इस वीडियो को पहले टिकटॉक पर अपलोड किया गया जो बाद में सोशल मीडिया के अन्य मंचों पर भी वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें: बाढ़ से बेहाल महाराष्ट्र में मंत्री के सेल्फी वीडियो पर हुआ विवाद

रंधावा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद फैजान अपने घर से भाग गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं छिप गया। उसे अखाड़े वाली गली से गिरफ्तार किया गया और गोली चलाने की कथित घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा उसके पास से बरामद हुआ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़