दिल्ली में रविवार के दिन सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो

delhi-metro-service-will-be-from-4-am-on-sunday-ls-poll-day

ट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि रविवार को मतदान के दिन सभी रूट पर सुबह चार बजे से सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल चलेगी। छह बजे के बाद रविवार के परिचालन शेड्यूल के मुताबिक मेट्रो सेवा बहाल रहेगी।

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को दिल्ली में होने वाले मतदान के मद्देनजर मेट्रो सेवा अपने निर्धारित समय से दो घंटे पहले सुबह चार बजे से शुरू हो जायेगी। मेट्रो प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार 12 मई को मतदान के दिन सुबह चार बजे से मेट्रो रेल का परिचालन शुरु हो जायेगा। जिससे चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर मतदान केन्द्रों पर पहुंच सकें। सिर्फ द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली रूट पर सुबह साढ़े चार बजे से मेट्रो सेवा शुरु होगी। 

इसे भी पढ़ें: नोटा के विकल्प के बारे में लोगों को जागरूक करेगा आयोग: रणवीर सिंह

उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में मेट्रो सेवा सुबह छह बजे शुरू होती है। हालांकि रविवार को कुछ लाइनों पर सुबह छह बजे और कुछ पर आठ बजे से मेट्रो सेवा प्रारंभ होती है। मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि रविवार को मतदान के दिन सभी रूट पर सुबह चार बजे से सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल चलेगी। छह बजे के बाद रविवार के परिचालन शेड्यूल के मुताबिक मेट्रो सेवा बहाल रहेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़