दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 27, 2021 12:09PM
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
नयी दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 15 साल में सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, सुबह में दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।