राजधानी में गरमाया मौसम का मिजाज, छाए रहे बादल

Delhi Morning Weather
[email protected] । Mar 1 2018 11:59AM

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम थोड़ा गर्म रहा और साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम थोड़ा गर्म रहा और साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह हल्का कोहरा होने के साथ ही सफदरजंग और पालम में दृश्यता घटकर 700 मीटर हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिक ने आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकारी ने बताया कि कल होली के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़