नर्सरी एडमिशन 2022-23 का शेड्यूल जारी, 15 दिसंबर से मिलेंगे फॉर्म

Delhi nursery admission
निधि अविनाश । Dec 1 2021 3:21PM

दिल्ली सरकार ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च को बंद हो जाएगी। बता दें कि, एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं केजी के एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 4 साल से ज्यादा और 5 साल से कम होनी चाहिए।

दिल्ली में नर्सरी के एडमिशन की दौड़ शुरू हो गई है। बता दें कि, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने घोषणा की है कि निजी स्कूलों 2022-23 सत्र के लिए नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। डीओई ने अपनी वेबसाइट पर शहर के निजी स्कूलों में नर्सरी स्तर के दाखिले का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एडमिशन फॉर्म स्कूलों में 15 दिसंबर 2021 से मिलेंगे। केवल 6 वर्ष के कम उम्र के बच्चें ही एडमिशन के लिए योग्य होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, दाखिले की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2021 से शुरू हो जाएगी और माता-पिता फॉर्म इस डेट से ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल से घटाया वैट, 8 रुपए कम हुए दाम, आधी रात से लागू होंगी नई दरें

फॉर्म को जमा करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 है। डीओई की अधिसूचना के अनुसार, स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 4 फरवरी को स्कूलों द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है।इसके बाद दूसरी लिस्ट 21 फरवरी को और उसके बाद की कोई भी लिस्ट 15 मार्च तक जारी की जा सकती है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च को बंद हो जाएगी। बता दें कि, एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं केजी के एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 4 साल से ज्यादा और 5 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा पहली कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र  5 साल से अधिक और 6 साल से कम होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि, इस एडमिशन प्रक्रिया में पहले आओ-पहले पाओ प्रणाली की अनुमति नहीं दी जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़