कांग्रेस ने मुकेश शर्मा और परवेज हाशमी को दिया टिकट, जारी की तीसरी सूची
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की तीसरी एवं आखिरी सूची जारी कर दी। इस तरह से पार्टी ने कुल 66 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगीचार सीटें उसने सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं।
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की तीसरी एवं आखिरी सूची जारी कर दी। इस तरह से पार्टी ने कुल 66 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगीचार सीटें उसने सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी (डीपीसीसी) के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा को विकासपुरी और पूर्व सांसद परवेज हाशमी को ओखला से टिकट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा बदल सकती है प्रत्याशी, सुनील यादव के नाम पर हो रहा पुनर्विचार
इससे पहले सोमवार रात कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सब्बरवाल का था जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सब्बरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई पूर्व मंत्रियों के और कुछ नए नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को उतारा, 7 और उम्मीदवारों का किया ऐलान
कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची।
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 21, 2020
सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आप सब पूरी मेहनत के साथ दिल्ली मे काँग्रेस का परचम लहराएंगे ऐसी हम कामना करते हैं। आइए मिलकर बनाएं "कांग्रेस वाली दिल्ली" pic.twitter.com/K3nqS9K6OL
अन्य न्यूज़