दिल्ली में सीजन का सबसे ठंड दिन, घने कोहरे के कारण रेल, विमान सेवाएं प्रभावित

Delhi records season''s coldest day; 49 trains delayed, due to dense fog

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। आज सुबह 5.30 बजे यहां घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता का स्तर घटकर 50 मीटर से भी कम हो गया। इसमें सुबह साढ़े आठ बजे कुछ सुधार हुआ।

कोहरे के विमान और रेल सेवाएं भी काफी प्रभावित रही।एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि 92 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई जबकि 44 ट्रेनों का समय परिवर्तित किया गया और 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण लगभग 198 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि दृश्यता का स्तर खराब होने की वजह से 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। यहां आर्द्रता का स्तर 100 और 53 प्रतिशत के बीच बना रहा।मौसम विभाग ने कल सुबह भी घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़