दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,195 नए मामले, 27 और मरीजों ने गंवाई जान

Coronavirus

बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 10,705 लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से मृतकों की संख्या 3,936 थी।

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,195 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.35 लाख से अधिक हो गई हैं जबकि इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,963 हो गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार को प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या गिरकर 613 हो गई थी जो दो महीनों में सबसे कम मामले थे। मंगलवार से मामलों की संख्या एक हजार से अधिक मामले सामने आये है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना की तादाद को लेकर सिसोदिया ने लोगों को डराने का किया था प्रयास: भाजपा 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 27 और लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 10,705 लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से मृतकों की संख्या 3,936 थी। बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या अब बढ़कर 3,963 और मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,35,598 हो गई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़