भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी की किल्लत, दिल्ली ने हरियाणा को तीसरी बार भेजा आपात संदेश

water crisis
Google Common license

दिल्ली ने यमुना में और पानी छोड़ने के लिए हरियाणा को आपात संदेश भेजा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लू चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में इससे पहले तीन मई और 30 अप्रैल को हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखा था।

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत को रोकने के लिए हरियाणा सरकार को यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने संबंधी एक आपात संदेश भेजा है। दिल्ली सरकार ने हरियाणा को दो सप्ताह में तीसरी बार यह संदेश भेजा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Delhi Heats Wave | दिल्ली में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा नदी में कम पानी छोड़ रहा है जिसके चलते वजीराबाद जलाशय में जल स्तर कम होकर 671.80 फुट रह गया है, जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है।’’ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लू चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में इससे पहले तीन मई और 30 अप्रैल को हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़