डेंगू के खिलाफ लड़ाई में जीत गयी दिल्ली: अरविंद केजरीवाल
अभियान के तहत 10 हफ्ते तक हर रविवार सुबह दस बजे 10 मिनट के लिए लोगों को अपने घरों और आसपास जमा पानी को हटाना होता था, ताकि मच्छरों का लार्वा ना पनपे।
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में इस साल अब तक डेंगू के 1100 से कम मामले सामने आए और मच्छर जनित बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई। ट्विटर पर वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 2015 की तुलना में यह उपलब्धि है, जब राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 15000 मामले दर्ज किए गए थे और 60 लोगों की मौत हो गयी थी।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने 100 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई, तीन हजार और बसों का किया वादा
केजरीवाल ने एक सितंबर को शुरू किए गए ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में लोगों के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। अभियान के तहत 10 हफ्ते तक हर रविवार सुबह दस बजे 10 मिनट के लिए लोगों को अपने घरों और आसपास जमा पानी को हटाना होता था, ताकि मच्छरों का लार्वा ना पनपे। डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली पर गर्व है। डेंगू से 100 से ज्यादा देश प्रभावित हुए हैं। किसी ने डेंगू का समाधान नहीं समझा लेकिन दिल्ली ने राह दिखायी।’’
केजरीवाल ने कहा कि ऐसे अभियान देश के अन्य राज्यों में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में चलने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘डेंगू से प्रभावित कई स्थान हैं। मुझे आशा है कि ऐसे अभियान दुनियाभर में चलाए जाएंगे।’’ केजरीवाल ने वीडियो में कहा, ‘‘मैं दिल्लीवासियों को बधाई देना चाहता हूं। हमने 10 हफ्ते पहले अभियान शुरू कर डेंगू के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। अभियान के तहत आज अंतिम रविवार है जब हम अपने घरों की जांच कर रहे हैं। हमने डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीत ली है।’’
आज #10Hafte10Baje10Minute अभियान का आखिरी रविवार है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 10, 2019
2015 - 15,000 केस और 60 मौतें हुई थी
2019 - 1,000 केस और एक भी जान नहीं गई
जिस समय दुनिया में कई देश डेंगू से जूझ रहे हैं, आज दिल्ली ने डेंगू का एक इलाज दुनिया के सामने पेश किया है।
I am proud of you, Delhi. Thank you! pic.twitter.com/6Gp1nc0fiU
अन्य न्यूज़