दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस; वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचा

Delhis minimum temperature settles at 6.9 deg C, air quality severe

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस में पहुंचा।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) चौथे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे एक्यूआई 411 था।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) चौथे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे एक्यूआई 411 था।

इसे भी पढ़ें: फर्श से अर्श तक का सफर भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने कड़े संघर्षों से तय किया है, आज रखते हैं सरकार हिलाने का दम?

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में ‘मध्यम कोहरा’ छाया रह सकता है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़