PM मोदी ने जर्मनी में भारतीयों के बीच किया आपातकाल का जिक्र, बोले- 26 जून को लोकतंत्र को बनाया गया था बंधक

PM Modi
प्रतिरूप फोटो
Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यूनिख में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन एक और वजह से जाना जाता है। जो डेमोक्रेसी हमारा गौरव है, जो डेमोक्रेसी हर भारतीय के डीएनए में है, आज से सैंतालीस साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने, डेमोक्रेसी को कुचलने का प्रयास किया गया था।

म्यूनिख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जर्मनी के म्यूनिख में एक सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां पर उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत आपातकाल से जुड़ी घटनाओं से की। उन्होंने कहा कि 47 साल पहले आज ही के दिन लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश की गई थी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी भाजपा उम्मीदवारों को जीत की दी बधाई, जनता का जताया आभार, कही यह अहम बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी में भारत की संस्कृति, एकता और बंधुत्व के भाव का दर्शन कर रहा हूं। आपका ये स्नेह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। आपके इस प्यार, उत्साह और उमंग से जो लोग हिंदुस्तान में देख रहे हैं उनका सीना भी गर्व से भर गया होगा।

उन्होंने कहा कि आज का दिन एक और वजह से जाना जाता है। जो डेमोक्रेसी हमारा गौरव है, जो डेमोक्रेसी हर भारतीय के डीएनए में है, आज से सैंतालीस साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने, डेमोक्रेसी को कुचलने का प्रयास किया गया था।

मदर ऑफ डेमोक्रेसी है भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपातकाल के कालखंड भारत के वाइब्रेंट डेमोक्रेटिक इतिहास में एक काले धब्बे की तरह है, लेकिन इस काले धब्बे पर सदियों से चली आ रही लोकतांत्रिक परंपराओं की श्रेष्ठता भी पूरी शक्ति के साथ विजयी हुई, लोकतांत्रिक परंपराएं इन हरकतों पर भारी पड़ी। 

इसे भी पढ़ें: G7 Summit Germany | जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपनी डेमोक्रेसी पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।

हर गांव तक पहुंची बिजली

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के 99 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज भारत के हर गरीब को 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना के इस समय में भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त अनाज सुनिश्चित कर रहा है। इतना ही नहीं, आज भारत में औसतन हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है। 

इसे भी पढ़ें: प्रमुख सामयिक मुद्दों पर जी-7 नेताओं के साथ ‘सार्थक चर्चा’ की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा कि आज भारत में हर महीने औसतन 5 हजार पेटेंट फाइल होते हैं। आज भारत हर महीनें औसतन 500 से अधिक आधुनिक रेलवे कोच बना रहा है। आज भारत हर महीने औसतन 18 लाख घरों को पाइप वॉटर सप्लाई से जोड़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है। सूचना प्रौद्योगिकी में, अंकीय प्रौद्योगिकी में भारत अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हो रहे रियल टाइम डिजिटल पेमेंट्स में से 40 फीसदी ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। आज भारत डेटा कंजम्प्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत उन देशों में है जहां डेटा सबसे सस्ता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़