डेनमार्क की PM एम फ्रेडरिक्सन ने ताजमहल का किया दीदार, बताया बेहद खूबसूरत स्थान

Mette Frederikse

नमार्क की प्रधानमंत्री एम फ्रेडरिक्सन ने अपने पति के साथ ताजमहल के अंदर डेढ़ घंटा बिताया और परिचारक द्वारा बताए गए इस स्मारक के इतिहास में उन्होंने काफी दिलचस्पी दिखायी।

आगरा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री एम फ्रेडरिक्सन और उनके पति बो टेंगबर्ग ने रविवार की सुबह ताजमहल का दीदार किया और इसे बेहद खूबसूरत स्थान बताया। फ्रेडरिक्सन शनिवार की शाम साढ़े आठ बजे आगरा स्थित वायुसेना अड्डे पर पहुंचीं। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री वहां से रात्रि विश्राम के लिये होटल चली गयी। रविवार की सुबह फ्रेडरिक्सन और उनके पति तथा एक शिष्टमंडल इको फ्रेंडली वाहन में ताजमहल पहुंचा, जहां उनका स्वागत ब्रज के स्थानीय कलाकारों ने किया। फ्रेडरिक्सन ने अपने पति के साथ ताजमहल के अंदर डेढ़ घंटा बिताया और परिचारक द्वारा बताए गए इस स्मारक के इतिहास में उन्होंने काफी दिलचस्पी दिखायी। 

इसे भी पढ़ें: भारत, डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी के क्रियान्वयन के लिए पांच साल की संयुक्त कार्य योजना पर सहमत 

विजिटर्स बुक में डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया और लिखा, ‘‘यह स्थान बेहद सुंदर है।’’ ताजमहल का दीदार करने के बाद प्रधानमंत्री आगरा के किले भी गये। आगरा परिक्षेत्र के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, अतिविशिष्ट व्यक्ति के दौरे के कारण ताजमहल और आगरा के किले को दो घंटे के लिये बंद कर दिया गया था। डेनमार्क की प्रधानमंत्री भारत के पहले सरकारी दौरे पर आयी हैं। वह शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़