दिल्ली में छाया घना कोहरा, ट्रेन सेवा प्रभावित

Dense fog
प्रतिरूप फोटो
ANI

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है। मौसम विभाग ने दिन में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता कम हो गई जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण 45 ट्रेन विलंबित हुईं।

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में रात साढ़े 12 बजे से देर रात डेढ़ बजे तक न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रही, जो उसके बाद सुधर कर 200 मीटर हो गई तथा सुबह साढ़े सात बजे तक भी दृश्यता 200 मीटर रही। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है। मौसम विभाग ने दिन में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़