हरियाणा के चुनावी प्रचार में देओल फैमिली का दिखा जलवा, लोगों की जुटी भारी भीड़

deol-family-in-haryana-showed-up-in-election-campaign

नी ने अंबाला से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रतन लाल कटारिया के पक्ष में यमुनानगर शहर में प्रचार किया, वहीं हेमा मालिनी ने सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक के पक्ष में जींद में प्रचार किया।

यमुनानगर। भाजपा के स्टार प्रचारक सनी देओल और हेमा मालिनी ने यमुनानगर और जींद में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में गुरुवार को चुनाव प्रचार किया और देश को प्रगति के पथ में आगे ले जाने के लिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: मैं जिद्दी हूं, जो तय किया है वह करूंगा हासिल: सनी

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सनी पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनावी किस्मत आजमा रहीं हैं। सनी ने अंबाला से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रतन लाल कटारिया के पक्ष में यमुनानगर शहर में प्रचार किया, वहीं हेमा मालिनी ने सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक के पक्ष में जींद में प्रचार किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़