उप मुख्यमंत्री ने कहा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा कर्नाटक

Deputy Chief Minister

कर्नाटक नयी शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। इस कार्यशाला का आयोजन बेंगलूर विश्वविद्यालय ने किया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्पष्ट एजेंडा और विशिष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

बेंगलुरु। कर्नाटक नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति करने लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर सी एन अश्वत्थ नारायण ने सोमवार को यह बात कही। नारायण ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषताएं एवं कार्यान्वयन विषय पर आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिये आवश्यक प्रशासनिक सुधारों और कानूनों में संशोधन को लेकर सभी तैयारियां कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,642 नए मामले, 126 की मौत

कर्नाटक नयी शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। इस कार्यशाला का आयोजन बेंगलूर विश्वविद्यालय ने किया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्पष्ट एजेंडा और विशिष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़