चुनावी शोर के बीच बिहार में भाजपा को बड़ा झटका, डिप्टी सीएम सुशील मोदी कोरोना संक्रमित

Sushil Modi
अंकित सिंह । Oct 22 2020 3:27PM

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी अपील की है कि आप भी अपना करोना टेस्ट जरूर करवाएं।

बिहार में चुनावी शोर के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरा कोरोना परिक्षण पॉजिटिव रहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह ठीक है और बेहतर उपचार के लिए पटना एम्स में भर्ती हुए हैं। वह जल्द ही चुनावी कैंपेन के लिए वापस आएंगे।

इससे पहले भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी अपील की है कि आप भी अपना करोना टेस्ट जरूर करवाएं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़