देवयानी खोबरागड़े अठावले की निजी सचिव नियुक्त
न्यूयार्क में भारत की पूर्व उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरागड़े को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
न्यूयार्क में भारत की पूर्व उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरागड़े को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई ए) के प्रमुख के करीबी सूत्र ने बताया कि देवयानी को नियुक्त करने संबंधी आदेश आज जारी किया गया। उनके पिता पूर्व आईएएस अधिकारी उत्तम खोबरागड़े आरपीआईए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष हैं।
आरपीआई महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना नीत महायुति का हिस्सा है। वह सितंबर 2014 में आरपीआई-ए जुड़े थे। वर्ष 1999 बैच की आईएफएस अधिकारी देवयानी को अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी और अपनी नौकरानी के वीजा आवेदन में झूठी जानकारियां देने के आरोपों में 12 दिसंबर, 2013 को गिरफ्तार किया गया था जब वह न्यूयार्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत थीं। बाद में उन्हें 250,000 डालर के बांड पर रिहा किया गया था। इस घटना से भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक विवाद खड़ा हो गया था।
अन्य न्यूज़