दिग्विजय ने RSS पर बोला हमला कहा- ब्रिटिश हुकूमत का साथ दे रहा था संघ
‘‘कश्मीर सहित जूनागढ़ और हैदराबाद को क्या भाजपा और आरएसएस ने देश में विलय किया?’’ दिग्विजय ने कहा, ‘‘क्या कश्मीर को भारत का अंग बनाने में आरएसएस या बीजपी का हाथ रहा?’’
सीहोर (मध्यप्रदेश)। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 1947 से पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहा था और उसने भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विरोध किया था। दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय ताकत को बल दिया है।’’
इसे भी पढ़ें: TMC के शासनकाल में व्यापक स्तर पर हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: ममता बनर्जी
उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर सहित जूनागढ़ और हैदराबाद को क्या भाजपा और आरएसएस ने देश में विलय किया?’’ दिग्विजय ने कहा, ‘‘क्या कश्मीर को भारत का अंग बनाने में आरएसएस या बीजपी का हाथ रहा?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये (आरएसएस एवं भाजपा नेता) तो सन 1947 के पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहे थे और इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में (महात्मा) गांधी जी का विरोध किया।’’
इसे भी पढ़ें: अयोग्य घोषित विधायकों ने अपनी याचिका पर शीघ्र सुनवाई का SC से किया अनुरोध
अन्य न्यूज़