दिग्विजय सिंह ने तुष्टीकरण की नीति अपनाकर हर हिन्दू को आतंकी बताया: रामेश्वर शर्मा

Rameshwar Sharma
दिनेश शुक्ल । Oct 14 2020 11:59PM

कांग्रेस ने हिन्दुओं को बरगलाने के लिए श्रीराम मंदिर, गौ माता का आंदोलन चलाने का ढोंग किया। दिग्विजय सिंह ने तुष्टीकरण की नीति अपनाकर हर हिन्दू को आतंकी बताया। वे मुस्लिम तुष्टीकरण से देश को अपमानित कर रहे हैं।

भोपाल। गरीब होना कोई पाप नहीं है। गरीबी-अमीरी की खाई पाटने वाले उद्योगपति ही हैं, जिन्होंने हमेशा गरीब को गरीब ही रहने दिया। इस देश के किसी भी उद्योगपति को यह अधिकार नहीं है कि वह गरीब का अपमान करे। गरीबी की ईमानदारी पर शक नहीं किया जा सकता। ये बातें भाजपा के विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कही। वे बुधवार को हां... चुनाव है डिजिटल अभियान में जनता से संवाद कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश नवरात्रि के दौरान प्रदेश में खुले रहेंगे माता मंदिर

उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि के लिए 1984 में जब आंदोलन अपने शिखर पर था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद यह आंदोलन रूक जाना था, लेकिन उसके बाद भी रामभक्त कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटे। चुनावों में कांग्रेस के कई नेता मंच से हमेशा पूछते थे आखिर राम मंदिर कब बनेगा? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब श्रीराम मंदिर भूमि का शिलान्यास किया उस दिन से ये नेता चुप हो गए और खुद को रामभक्त कहने लगे। जय श्रीराम बोलना कोई जातिसूचक शब्द नहीं है, बल्कि संविधान सूचक है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में गुरुवार से खोले जा सकेंगे सिनेमाघर, मनोरंजन पार्क और स्विमिंग पूल

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर श्रीराम कांग्रेसी नेताओं के होते तो 1990 में लालकृष्ण आडवाणी जी की गिरफ्तारी और कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई होती। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के इशारे पर कपिल सिब्बल ने श्रीराम को ही काल्पनिक बता दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौशाला बनाने का जो दावा किया है वह सब झूठ है। कांग्रेस को गौमाता पर बोलने का अधिकार नहीं है। गौ हत्या का कानून पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती लेकर आई और उसे बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमीन पर उतारने का काम किया। कांग्रेस ने हिन्दुओं को बरगलाने के लिए श्रीराम मंदिर, गौ माता का आंदोलन चलाने का ढोंग किया। दिग्विजय सिंह ने तुष्टीकरण की नीति अपनाकर हर हिन्दू को आतंकी बताया। वे मुस्लिम तुष्टीकरण से देश को अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में छल, कपट और झूठ बोलकर जनता को ठगने का प्रयास किया, लेकिन अब प्रदेश की जनता इन ठगों के बहकावे में नहीं आएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़