दिग्विजय सिंह 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले साँप- रामेश्वर शर्मा

Rameshwar Sharma

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा यही नहीं रूके उन्होनें दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले साँप है। वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारों पर बिल से बाहर राजनीति करने निकलते है, फिर बिल में जाकर बैठ जाते है।

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष और भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। रामेश्वर शर्मा ने इस बार दिग्विजय सिंह को 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाला साँप कहा है, जो सिर्फ राजनीति करने बिल से बाहर आता है। रामेश्वर शर्मा यह बात भोपाल में बुधवार को कही। उन्होनें दिग्विजय सिंह द्वारा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर साइकिल रैली निकालकर मुख्यमंत्री बंगले का घेराव करने पर अपनी तीखा प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ सरकार का घोषणा पत्र याद दिलाया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम 5 रुपए कम करने की चुनावी घोषणा करने के बाद भी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाएं, तब दिग्विजय सिंह क्यों चुप थे ? शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह, कमलनाथ जी की राजनीतिक जमीन को बंजर करने में जुटे है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि पर दिग्विजय ने कहा- मोदी के लिए ‘‘पैसा कमाने का अवसर है’’ कोरोना वायरस आपदा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा यही नहीं रूके उन्होनें दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले साँप है। वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारों पर बिल से बाहर राजनीति करने निकलते है, फिर बिल में जाकर बैठ जाते है। रामेश्वर शर्मा इससे पहले दिग्विजय सिंह के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग कर चुके है। कमलनाथ सरकार के मंत्री उमंग सिंघार द्वारा अपनी ही पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर रामेश्वर शर्मा ने उनके खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग की थी। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़