खरगोन मामले में गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय, शिवराज ने दी चेतावनी, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है

Digvijay
अभिनय आकाश । Apr 12 2022 2:06PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सुबह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने का जो ट्वीट किया है वो फोटो मध्य प्रदेश की नहीं है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को दंगों की आग में झोकने की साजिश की है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को कड़ी चेतावनी दी है। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने का षड़यंत्र रचा गया है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सुबह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने का जो ट्वीट किया है वो फोटो मध्य प्रदेश की नहीं है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को दंगों की आग में झोकने की साजिश की है और मेरे प्रदेश में कोई भी व्यक्ति ऐसी साजिश करेगा तो वो कोई भी हो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगोन में 10 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया। पूरे क्षेत्र में हिंसा हुई। घटना के बाद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी थी। दिग्विजय सिंह ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें कुछ युवक मस्जिद पर भगवा झंडा लगाते नजर आ रहे थे। जिसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि क्या खरगोन मैं प्रशासन की तरफ से हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी गई थी? लेकिन बाद में पता चला की वो फोटो मध्य प्रदेश की नहीं बल्कि बिहार की थी। दिग्विजय ने ट्वीट को बाद में डीलिट कर दिया। लेकिन तब तक ये वायरल हो चुका था।  

इसे भी पढ़ें: खरगोन: सांप्रदायिक हिंसा पर शुरू हुई सियासत, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े कपिल मिश्रा और दिग्विजय सिंह

हो सकती है कार्रवाही

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाहीके सकेंत दिए है। डॉ मिश्रा ने कहा है कि दंगाइयों के मकानों दुकानों पर बुलडोजर चलते ही चचा  जान दिग्विजय सिंह का दर्द सामने आ गया है वह प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के लिए अब झूठे ट्वीट करने तक से नही चूक रहे है। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल के मंसूबे खरगोन में फेल हो गए है। दंगाइयों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्यवाही से टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग दहशत में आ गए है यही कारण है कि अब यह लोग प्रदेश की शांति भंग करने के लिए झूठ बोलकर भृम फैला रहे है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा है। खरगोन में जब शांति दूतों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंके थे तब दिग्विजय ने ना कोई सवाल उठाया ना कोई ट्वीट किया। सवाल तो तब उठे जब हमने दंगाइयों पर कार्रवाई की। यह पीड़ादाई होता है। कभी तो समानता की सोचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: MP के खरगोन में कर्फ्यू, 'मामा बुलडोजर' की कार्रवाई से भड़के ओवैसी, बोले- भीड़तंत्र हो चुका है हावी

शिवराज के मंत्री ने पूछा- क्या आप दंगा कराना चाहते हो

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह(कांग्रेस नेता) ने जिस तरह का ट्वीट किया है, वह देशद्रोह की श्रेणी में आता है और वह निंदनीय है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। क्या आप दंगा कराना चाहते हो? मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि क्या आप दंगाइयों को उकसाना चाहते हो? उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया जाना चाहिए। क्यों वे अपने अकाउंट से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हैं?  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़