प्रयागराज में डिपंल, जया बच्चन और पूनम सिन्हा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन किया रोड शो
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीच बीच मे लोगों का उत्साह बढाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्द बाण से जमकर कटाक्ष किया तो लोगों ने ताली बजा कर उनका स्वागत किया।
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को डिंपल यादव, जया बच्चन और पूनम सिन्हा ने प्रयागराज सीट से पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल और फूलपुर से प्रत्याशी पंधारी यादव के समर्थन में करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। सिविल लाइंस के लोहिया चौराहे से दोपहर 12 बजे शुरू हुआ यह रोड शो शाम 4:30 बजे बैरहना चौराहे पर संपन्न हुआ। इस रोड शो में बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार पार्टी समर्थक शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: छठे चरण के लिए खत्म हुआ चुनाव प्रचार, 12 मई को वोटिंग का इंतजार
पार्टी के ज़िला मीडिया प्रभारी दान बहादुर सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीच बीच मे लोगों का उत्साह बढाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्द बाण से जमकर कटाक्ष किया तो लोगों ने ताली बजा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रोड शो शुरु होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पंधारी यादव, ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, निवर्तमान सांसद नागेन्द्र पटेल आदि ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Samajwadi Party (SP) leaders Jaya Bachchan and Dimple Yadav hold a roadshow in Prayagraj. #LokSabhaEelctions2019 pic.twitter.com/DJ805FinpZ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 10, 2019
अन्य न्यूज़