हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर ने इंदौर की एक डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rape in bhopal
सुयश भट्ट । Nov 13 2021 11:49AM

महिला डॉक्टर और गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रेक्टिस कर रहे डॉक्टर राहुल कनाडे आपस में दोस्त थे। राहुल कनाडे से मिलने महिला डॉक्टर भोपाल पहुंची थी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की एक महिला डॉक्टर के साथ भोपाल में रेप का बड़ा मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला शख्स भी डॉक्टर ही निकला। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी का भोपाल दौरा, 15 नवंबर की सुबह से रहेंगे रास्ते बंद 

आपको बता दें कि महिला डॉक्टर और गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रेक्टिस कर रहे डॉक्टर राहुल कनाडे आपस में दोस्त थे। राहुल कनाडे से मिलने महिला डॉक्टर भोपाल पहुंची थी। जहां आरोपी राहुल कनाडे बॉयज हॉस्टल में ले जाकर उसके साथ रेप किया।

इसे भी पढ़ें:हबीबगंज स्टेशन का बदला नाम, 15 नवंबर को PM करेंगे लोकार्पण 

वहीं यह घटना सितंबर की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता ने कोहेफिजा थाना में आरोपी डॉक्टर राहुल कनाडे की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़