प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ एसएन सुब्बाराव का निधन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक

Dr. SN Subba Rao

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि गांधीवादी विचारक डॉ एस.एन.सुब्बाराव जी का निधन दुखद है। उन्होंने अपना जीवन श्रद्धेय बापू के सिद्धांतों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने को समर्पित किया। आपको बता दें कि डॉ सुब्बाराव ने गांधी सेवा आश्रम जौरा में 654 डकैतों का सामूहिक आत्मसमर्पण कराया था। जिसके बाद उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी।

नयी दिल्ली। प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ एस.एन.सुब्बाराव का बुधवार को निधन हो गया। डॉ सुब्बाराव ने जयपुर के अस्पताल में सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिक शरीर को मुरैना लाया जाएगा और फिर गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि डॉ सुब्बाराव ने चंबल की धरती को डकैतों के आतंक से मुक्त कराया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में गुजारा है। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का 88 वर्ष के उम्र में निधन 

लोकसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

डॉ सुब्बाराव के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि गांधीवादी विचारक डॉ एस.एन.सुब्बाराव जी का निधन दुखद है। उन्होंने अपना जीवन श्रद्धेय बापू के सिद्धांतों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने को समर्पित किया। समाज में शांति, अहिंसा और सद्भावना को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में नवीन चेतना जागृत करने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री एवं भंवरी हत्याकांड के आरोपी महिपाल मदेरणा का निधन 

आपको बता दें कि डॉ सुब्बाराव ने गांधी सेवा आश्रम जौरा में 654 डकैतों का सामूहिक आत्मसमर्पण कराया था। जिसके बाद उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं डॉ सुब्बाराव ने ही गांधी सेवा आश्रम जौरा की नींव रखी थी, जो लगातार गरीबों और बच्चों की मदद में जुटा हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़