हरियाणा के पानीपत-हिसार में दो कोविड-19 अस्पताल स्थापित करेगा DRDO

Haryana Minister Vij

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा,डीआरडीओ पानीपत-हिसार में दो कोविड-19 अस्पताल स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि सेना की पश्चिमी कमान को इन अस्पतालों के लिए डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

चंडीगढ़। रक्षा अनुंसधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) हरियाणा के हिसार और पानीपत में कोविड-19 मरीजों को समर्पित 500-500 बिस्तरों के दो अस्पताल स्थापित करेगा। यह जानकारी बुधवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बताया कि सेना की पश्चिमी कमान को इन अस्पतालों के लिए डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: मतुआ के गढ़ में आने वाले नतीजे भाजपा के लिए होंगे अहम

विज ने ट्वीट किया, ‘‘ डीआरडीओ हरियाणा के हिसार और पानीपत में 500-500 बिस्तरों के दो कोविड-19 अस्पताल स्थापित करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जल्द ही इन्हें स्थापित करने का काम शुरू होगा।’’ हरियाणा में 20 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के एक दिन में सर्वाधिक 7,811 नए मामले सामने आए और 35 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,000 से अधिक है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़