दिल्ली में बाढ़ का खतरा, चेतावनी स्तर तक पहुंच सकता है यमुना का जलस्तर
[email protected] । Jul 27 2018 8:36AM
पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कल यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू सकता है।
नयी दिल्ली। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कल यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी कल तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि यमुना में आज जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है। अधिकारी ने बताया , “ शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है। ”
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़