धुंध की घनी चादर के बीच खुली दिल्ली वालों की नींद

due-to-the-sleeplessness-of-the-sleeve-delhi-open-sleep
[email protected] । Nov 9 2018 1:26PM

उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य औसत से तीन डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को लोगों के दिन की शुरूआत धुंध की काली चादर और कम रोशनी के बीच हुई। आज शहर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे के साथ मिले धुएं और हवा नहीं चलने के कारण सूर्योदय के बावजूद शहर में रोशनी साफ नहीं थी।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य औसत से तीन डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आद्रर्ता 86 प्रतिशत रही।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़