ईद की नमाज के दौरान लोगों के बीच कार दौड़ाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

during-the-eid-prayers-the-person-driving-a-car-was-arrested
[email protected] । Jun 7 2019 12:10PM

उसे और उसकी 24 वर्षीय महिला सहयोगी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन चोरी और लूटपाट के 27 मामलों में संलिप्त है।

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में बुधवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद एक मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों के बीच चोरी की एक कार दौड़ाने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरूख जगतपुरी इलाके के गोविंदपुर का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, पुलवामा में चार आतंकवादियों को किया ढेर

उसे और उसकी 24 वर्षीय महिला सहयोगी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन चोरी और लूटपाट के 27 मामलों में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह नशे के आदी शाहरूख ने यह पाया कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में बम धमाके करने वालों को शहीद नहीं शैतान कहा जाना चाहिए: इमाम

इससे वह डर गया और उसने इलाके से भागने की कोशिश की। इस दौरान यह घटना हुई। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद ली और आरोपी को उसकी महिला सहयोगी के साथ बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़