हरियाणा में मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका

[email protected] । Aug 22 2016 5:47PM

हरियाणा में आज मध्यम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंपीय झटके महसूस किए गए।

हरियाणा में आज मध्यम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंपीय झटके महसूस किए गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र महेंद्रगढ़ में था। यह अपराह्न दो बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। महेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजधानी से करीब 120 किलोमीटर दूर है। इससे पहले पूर्वाह्न 10 बजकर 58 मिनट पर नगालैंड की राजधानी कोहिमा में भी 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़