ED का जाकिर नाइक पर शिकंजा, सहयोगी को मुंबई में किया गिरफ्तार

ed-arrested-on-zakir-naik-associate-arrested-in-mumbai

अधिकारियों ने बताया कि पेशे से ज्वेलर नजमुदीन साथक को धनशोधन निवारण कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नजमुदीन को नाइक की मदद करने और धनशोधन में उसकी सहायता करने को लेकर गिरफ्तार किया गया।

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एक सहयोगी को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। उसे उसके तथा अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पेशे से ज्वेलर नजमुदीन साथक को धनशोधन निवारण कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नजमुदीन को नाइक की मदद करने और धनशोधन में उसकी सहायता करने को लेकर गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में इनेलो विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में शामिल, खट्टर ने बताया जमीनी नेता

अधिकारियों का आरोप है कि नजमुदीन ने करीब 50 करोड़ रूपए के कोष नाइक को भेजे जिनका बाद में धनशोधन किया गया। उन्होंने कहा कि नजमुदीन ‘‘ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन एफजीई एलएलसी’’ का निदेशक भी है जो नाइक के पीस टीवी चैनल की स्वामी कंपनी है। उसे मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़