झारखंड में विश्वविद्यालय स्थापित करना चाहते हैं अजीम प्रेमजी, मुख्यमंत्री सोरेन से निवेश के अवसरों पर की चर्चा

Hemant Soren

विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने झारखंड में विश्वविद्यालय स्थापित करने की इच्छा जताई। जिसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजीम प्रेमजी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताई और राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी सकारात्मक बातचीत की।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री सोरेन ने बताया कि हमने झारखंड में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में संभावित निवेश के अवसरों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक नीति अनुसंधान के बारे में एक जीवंत चर्चा की। दरअसल, अजीम प्रेमजी ने झारखंड में विश्वविद्यालय स्थापित करने की इच्छा जताई। जिसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी साझा की।

अजीम प्रेमजी ने की थी झारखंड की मदद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजीम प्रेमजी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताई और राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी सकारात्मक बातचीत की। इतना ही नहीं अजीम प्रेमजी ने हेमंत सरकार की नीतियों की सराहना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा कोरोना महामारी के दौरान झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो सहयोग मिला है, वो सराहनीय है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़