चीन में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, विस्फोट में आठ लोगों की मौत

China

चीन के डालियान शहर में एक रिहायशी इमारत में शनिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए।

बीजिंग। चीन के डालियान शहर में एक रिहायशी इमारत में शनिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास यह घटना हुई। दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देर रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू में नहर में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत और एक नवजात लापता

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि अभी तक दुर्घटना में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। खबर के अनुसार, इमारत को खाली करा लिया गया है। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़