चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की आज करेगा घोषणा

election-commission-will-announce-dates-for-maharashtra-and-haryana-assembly-elections
[email protected] । Sep 21 2019 11:19AM

288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्‍य हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी।

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाण विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग दोपहर में संवाददाता सम्मेलन करेगा। महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के चुनाव नहीं होंगे महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ: सूत्र

288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्‍य हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव में नहीं होगा मतपत्रों का इस्तेमाल, CEC बोले- EVM से छेड़छाड़ मुमकिन नहीं

रियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था। तब बीजेपी राज्य में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। उस समय राज्य में कांग्रेस सिर्फ 15 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को पिछले चुनाव में यहां 19 सीटें मिली थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़