ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

Maoists Encounter
ANI

ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर अंतरराज्यीय सीमा पर कुलारीघाट वन्य क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान शुरू किया।

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर अंतरराज्यीय सीमा पर कुलारीघाट वन्य क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान शुरू किया।

यह जंगल ओडिशा के नौपदा जिले से लगे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में है। ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़