भारत में हिंसा का माहौल बना हुआ है: ममता ने असम में हुई हत्याओं पर कहा

environment-of-violence-prevailing-in-india-mamata-banerjee-on-assam-killings
[email protected] । Nov 3 2018 11:27AM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में पांच बंगाली भाषियों की हत्या पर क्षोभ प्रकट किया और कहा कि देश में ‘हिंसा का माहौल’ बना हुआ है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में पांच बंगाली भाषियों की हत्या पर क्षोभ प्रकट किया और कहा कि देश में ‘हिंसा का माहौल’ बना हुआ है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि क्यों इन लोगों की हत्या की गयी। लेकिन एक चीज पक्का है कि (इन हत्याओं से)अमंगल संदेश भेजा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात से बिहारियों को भगाया जा रहा है, असम से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही। अचानक हिंसा का माहौल सभी जगह फैल गया है।’’ असम के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात बंदूकधारियों ने पांच बांग्ला भाषियों की हत्या कर दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़