सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को करना चाहिए आत्मसात: अमित शाह

everyone-must-imbibe-values-from-ramayan-strive-to-become-ideal-human-being-says-amit-shah
[email protected] । Sep 18 2019 8:50AM

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात कर एक आदर्श इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए।

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात कर एक आदर्श इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। शाह ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा यहां आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कहा कि रामायण सदियों पुरानी भारतीय संस्कृति का खजाना है और दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है।

इसे भी पढ़ें: शाह पर बरसे शरद पवार, बोले- जेल जाने वालों को मुझसे सवाल नहीं करना चाहिए

उन्होंने कहा कि सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात कर एक आदर्श इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव पांचवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है जिसमें 17 देश, कलाकारों के साथ भाग ले रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़