सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी यादव, विधानसभा में भाजपा को छोड़कर सभी दल एकजुट

Tejashwi Yadav
AN Image

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के तमाम घटनाक्रमों के बाद मैं कल रात दिल्ली आया। मैंने यहां पर सीताराम येचुरी, डी राजा, सोनिया गांधी से मुलाकात की। सभी ने हमें बधाई दी और नीतीश कुमार की सरकार का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह सरकार ताकत से काम करेगी, यह जनता की सरकार है।

नयी दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से 10 जनपथ पर मुलाकात की। यह मुलाकात अपने आप में काफी अहम है क्योंकि बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की संभावना थी। ऐसे में तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी दी और कहा कि बिहार में भाजपा को छोड़कर बाकी तमाम दल एकजुट हैं।

इसे भी पढ़ें: NDA के साथ नाता तोड़ने पर खुलकर बोले नीतीश कुमार, हमारे लोगों को भाजपा ने हराया, पार्टी नेताओं ने हमको दी थी जानकारी 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के तमाम घटनाक्रमों के बाद मैं कल रात दिल्ली आया। मैंने यहां पर सीताराम येचुरी, डी राजा, सोनिया गांधी से मुलाकात की। सभी ने हमें बधाई दी और नीतीश कुमार की सरकार का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह सरकार ताकत से काम करेगी, यह जनता की सरकार है। नीतीश जी का फैसला भाजपा को समय पर तमाचा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा में भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल एक हैं। यह अब पूरे देश में देखने को मिलेगा। बेरोजगारी, मंहगाई, धार्मिक संघर्षों से लोग थक चुके हैं।

तेजस्वी-नीतीश के बीच होती रही नोकझोंक

इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ हुई नोकझोंक के बार में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि हमारे (नीतीश-तेजस्वी) बीच नोकझोंक होती रही, लेकिन हम समाजवादी लोग हैं। एक घर में तो भाई-भाई में लड़ाई होती ही है। लेकिन हमारे जो पुरखों की समाजवादी विरासत है उसे कोई और थोड़ी ले जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 2024 आने दीजिए, हम देख लेंगे, नीतीश ने PM पद की उम्मीदवारी पर कहा- आ रहे हैं बहुत लोगों के फोन 

उन्होंने कहा था कि भाजपा का तो मतलब ही है 'बड़का झूठा पार्टी'। एक वीडियो एडिट करके चलाया गया जिसका जवाब हमने ट्वीट में दे दिया। गिरिराज सिंह से पूछिए कि थोड़ी हिम्मत जुटाकर अपने प्रधानमंत्री से पूछें कि 2 करोड़ रोज़गार का क्या हुआ, बिहार में 19 लाख रोज़गार का क्या हुआ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़