Shraddha Murder Case ही नहीं बल्कि इस वर्ष हुई ये भीषण हत्याएं जो चर्चा में रही

aftab accused
ANI Image
रितिका कमठान । Dec 20 2022 3:11PM

नवंबर के महीने में दिल्ली के महरौली स्थित श्रद्धा वॉकर मर्डर केस का खुलासा हुआ था। इस मामले के चर्चा में आने के बाद हर कोई हैरान था। श्रद्धा के अलावा और भी कई ऐसे मामले सामने आए जिन्होंने रोंगटे खड़े कर दिए। ऐसे ही मामलों पर डालते हैं रोशनी।

इस वर्ष नवंबर के महीने में आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। इस घटना ने पूरी दिल्ली को हिला कर दख दिया था। यहां तक की दिल्ली पुलिस भी इस मामले के सामने आने के बाद काफी हैरान थी। इस वर्ष देश भर में ऐसे कई हत्या और मर्डर हुए थे जो चर्चा में बने रहे थे।

उत्तर प्रदेश के दो लोगों ने अपने 40 वर्षीय किराएदार को काटने के लिए अपने पेशे का उपयोग किया। आंध्र प्रदेश में एक आदमी ने एक महिला की हत्या कर उसके टुकड़े कर जिप पाउच में पैक कर दिया। दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक मां बेटे ने अपने पिता को मारकर उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया और बाद में टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया।

ये सभी वो मामले हैं जो साल भर तक चलते है। इस दौरान कई ऐसी हत्या की घटनाएं सामने आई जिसमें शरीर के अंगों को सूटकेस में बंद करने से लेकर बोरवेल में लाश फेंकने तक का मामला देखा गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के अपराध क्रूरता के बारे में बता है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब आपराधियों ने इस तरह क्रूर तरीके से हत्या को अंजाम दिया हो। इस तरह की घटनाओं का इतिहास काफी लंबा रहा है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती है। हालांकि आफताब पूनावाला के मामले के सामने आने के बाद मीडिया में इनका चर्चा काफी जोर शोर से होने लगा है। ये भी कहा जा रहा है कि ये एक लहर है, जिस कारण मीडिया में लगातार इस तरह के मामलों की चर्चा हो रही है। लहर जाने के बाद ऐसा माहौल नहीं होगा मगर घटनाएं होती रहती है। हर हत्या जहां शव को काटा जाएगा वो कुछ दिनों तक बड़ी सुर्खियां बटोरेगी। बता दें कि इससे पहले निर्भया कांड के दौरान भी इस तरह की घटनाओं को बहुत सुर्खियां मिली थी।

ये घटनाएं चर्चा में रही

- झारखंड पुलिस ने रविवार (18 दिसंबर) को दिलदार अंसारी को साहिबगंज में एक आदिवासी महिला और अंसारी की लिव-इन पार्टनर रूबिका पहाड़िन की हत्या करने और उसके कई टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। झारखंड का ये मामला अभी सुर्खियों में बना हुआ है।

- राजस्थान के जयपुर में 18 दिसंबर को ही राजस्थान पुलिस ने अपनी चाची सरोज शर्मा की हत्या करने के आरोप में अनुज शर्मा को गिरफ्तार किया। इस मामले में, संदिग्ध ने कथित तौर पर अपने शिकार को काटने के लिए एक मार्बल कटर का इस्तेमाल किया, टुकड़ों को एक सूटकेस में पैक किया और फिर उन्हें दिल्ली राजमार्ग के पास बिखेर दिया था।

- इससे पहले 16 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में 6 अक्टूबर को मोदीनगर में 40 वर्षीय अंकित खोकर की हत्या करने और शव के टुकड़े करने के आरोप में दो लोगों- उमेश शर्मा और परवेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक मृतक अंकित खोकर एक किराएदार था। आरोपियों ने मृतक के शरीर को काटने के लिए अपने कंपाउंडर होने का लाभ उठाया था।

- हरियाणा के रेवाडी जिले में 14 दिसंबर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। इस मामले में महिला का सिर और धड़ एक खेत में पाया गया था, जबकि बाकि अंग सूटकेस में पैक किए गए थे। इस मामले के बाद भी काफी हंगामा हुआ था और लोगों में दशहत फैली थी।

- इससे पहले दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक अज्ञात महिला का शव काफी क्षत विक्षप्त हालत में मिला था।

- बिहार के भागलपुर में एक 62 वर्षीय शकील मियां को 45 वर्षीय नीलम देवी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने हत्या के बाद कथित तौर पर मृतक महिला के अंग, कान और स्तन काट दिए थे।

 - कर्नाटक के बागलकोट में एक बहस के बाद 21 वर्षीय विठ्ठल कुलाली ने अपने पिता परशुराम कुलाली की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने शव को 10-15 टुकड़ों में काटकर बोरवेल में फेंका था। ये घटना 6 दिसंबर की बताई गई है।

- विशाखापत्तनम पुलिस ने ऋषि नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसपर आरोप था कि उसने धनलक्ष्मी नामक महिला की हत्या कर दी थी। ये घटना भी 6 दिसंबर को सामने आई थी। इस मामले पर शहर की पुलिस ने दावा किया कि संदिग्ध ने पीड़ित के शरीर के अंगों को एक जिप पाउच में पैक किया था।

- दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक मां और बेटे ने भी पिता अंजन दास की हत्या करने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काट कर फ्रिज में छिपाकर रखा था। मामला खुलने के बाद बेटा दीपक और उसकी मां को 28 नवंबर को हिरासत में लिया गया था।

- इससे पहले 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में परीक्षा शुल्क के भुगतान को लेकर हुए विवाद में एक पूर्व-नौसैनिक उज्ज्वल चक्रवर्ती की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक माँ और बेटे को गिरफ्तार किया। मृतक के शरीर के टुकड़े एक तालाब में तैरते हुए मिले थे।

- वहीं 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के प्रिंस यादव को पुलिस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया था। उसपर आरोप था कि उसने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड आराधना प्रजापति की हत्या की थी। आरोपी को पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी हो गई है तो उसने उसका सिर काटा और शरीर के टुकड़े कर दिए।

- इससे पहले 18 नवंबर को पंजाब पुलिस ने 28 वर्षीय मोहम्मद सलीम की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय मोहम्मद इश्तियाक को गिरफ्तार किया था। इश्तियाक पर आरोप है कि उसने मफलर से सलीम का गला घोंटा था। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में पैक कर दिया था। जानकारी के मुताबिक इश्तियाक का मकसद था कि वो बॉडी को ट्रेन में ठिकाने लगा दे मगर पुलिस को देखकर वो स्टेशन के पास ही शव को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इश्तियाक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़