Breaking: INS रणवीर के आंतरिक डिब्बे में विस्फोट, भारतीय नौसेना के तीन जवानों की मौत

breaking
प्रतिरूप फोटो
अंकित सिंह । Jan 18 2022 9:24PM

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इस मामले की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट में हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक इस विस्फोट में नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई है। हालांकि, जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल कोई बड़ी सामग्री क्षति की खबर नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इस मामले की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़