दिल्ली सरकार के दो और अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज की सुविधा

ds

दिल्ली के दो और सरकारी अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। ये दोनों अस्पताल- दीपचंद बंधु अस्पताल और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली के दो और सरकारी अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। ये दोनों अस्पताल- दीपचंद बंधु अस्पताल और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, दोनों अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को दो जून तक उन्हें कोविड-19 अस्पतालों में बदलने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.68 लाख तक पहुंची, 81 हजार लोग ठीक हुए

वर्तमान में, दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए निर्धारित किए गए हैं। एक अन्य आदेश में अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा कोविड-19 अस्पतालों से पांच होटलों को जोड़ा गया है, ताकि उनका मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना के 2,682 नए मामले, 116 लोगों की मौत, 8,381 हुए संक्रमण से मुक्त

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़